गोरखपुर, फरवरी 2 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। एनई रेलवे ग्राउंड पर खेले गए इंटर क्लब क्रिकेट लीग - बी डिवीजन के लीग मुकाबले में सोमवार को रमकोला क्रिकेट एकेडमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लुट्टूर क्रिकेट एकेडमी को 7 विकेट से पराजित किया। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करेने का फैसला करते रमकोला ने लुट्टूर क्रिकेट एकेडमी की टीम को 28.5 ओवर में 130 रनों पर चलता किया। 130 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रमकोला क्रिकेट एकेडमी ने शुरुआत से ही मैच पर पकड़ बना ली। टीम ने 19.2 ओवर में ही 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। रमकोला की गेंदबाजी काफी सधी हुई रही। देव ने 6 ओवर में 26 रन देकर 3 विकेट झटके। रितिक ने 5 ओवर में 2 विकेट लिए, हैप्पी रावत सबसे किफायती रहे। शिवम मद्धेशिया को शानदार ऑल-राउंड परफॉर्मेंस के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.