बरेली, सितम्बर 27 -- फैक्ट्री की 1300 एकड़ जमीन को कब्जे में लेने के लिए दायर किया गया है केस बरेली, मुख्य संवाददाता। रबड़ फैक्ट्री की 1300 एकड़ से अधिक भूमि पर कब्जा लेने के लिए जिला प्रशासन ने सिविल कोर्ट में केस दायर किया है। इस प्रकरण में सुनवाई के लिए आठ अक्तूबर की तारीख निर्धारित की गई है। रबड़ फैक्ट्री की स्थापना के लिए यूपी सरकार ने 60 के दशक में 1382.23 एकड़ जमीन लीज पर दी थी। 15 जुलाई 1999 को फैक्ट्री में उत्पादन बंद हो गया। भारी संख्या में कर्मचारी बेरोजगार हो गए। कर्मचारियों की देनदारी से जुड़े मुकदमे लंबे समय से चल रहे हैं। बीते दिनों जमीन पर कब्जा पाने के लिए जिला प्रशासन ने सिविल कोर्ट में केस दायर किया था। सिविल जज जूनियर डिवीजन हवाली के यहां आठ अक्टूबर को इस केस की सुनवाई होगी। उधर, रबड़ फैक्ट्री कर्मचारी यूनियन ने एक बार फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.