मधेपुरा, अप्रैल 9 -- मधेपुरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के विभिन्न प्रखंडों में रब्बी मौसम के गेहूं फसल कटनी प्रयोग का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को मधेपुरा सदर प्रखंड के साहुगढ़ पंचायत 2 के राजस्व ग्राम गणेश स्थान स्थित किसान अभिनन्दन सिंह के खेत में पंचायत स्तरीय गेहूं फसल कटनी प्रयोग का आयोजन किया गया। अपर समाहर्ता अरुण कुमार सिंह की मौजूदगी में किसान अभिनन्दन सिंह की खेत में समसंभाविक पद्धति के द्वारा आयताकार क्षेत्रफल 50 मीटर में कटनी किया गया। कटनी में हरा दाना का वजन साढ़े 22 किलोग्राम प्राप्त किया गया। यह 44 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उपज दर को दर्शाता है। फसल कटनी प्रयोग सम्पादित करने में सहायतार्थ पदाधिकारी जिला सांख्यिकी पदाधिकारी शिव नारायण राउत, जिला कृषि पदाधिकारी रितेश रंजन, सहायक निदेशक (कृषि) मनोज कुमार, अवर सांख्यिकी पदाध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.