जामताड़ा, जनवरी 9 -- रब्बी खेती से आय बढ़ा सकते हैं किसान : भजहरि कुंडहित प्रतिनिधि। शुक्रवार को कुंडहित प्रखंड अंतर्गत भेलुआ गांव में उद्यान विभाग से किसानों को मिर्च टमाटर बैंगन भिंडी करेला कद्दू आदि बीजों का वितरण किया गया। बीज वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिला परिषद सदस्य भजहरी मंडल उपस्थित थे। उन्होंने किसानों से कहा सरकार समय पर बीज उपलब्ध करा रहे हैं आप लोग मेहनत करके फसल लगाएं ताकि आप लोगों की भी आयवृद्धि हो सके। कार्यक्रम के दौरान 24 किसानों को टमाटर बैंगन करैला मिर्च कद्दू भिंडी आदि बीज उपलब्ध कराया गया। मौके पर उद्यान मित्र श्यामल फौजदार के अलावे भेलुवा गांव के किसानगण उपस्थित थे। फोटो कुंडहित 03: जिप सदस्य ने किया सब्जी बीजों का वितरण।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...