रामगढ़, नवम्बर 26 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। डाड़ी प्रखंड के रबोध पंचायत सचिवालय में बुधवार को आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसका उद्घाटन डाड़ी अंचलअधिकारी केके वर्मा, प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष लखनलाल महतो, मुखिया उमेश करामाली, पंसस कीनिया देवी आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए। जिसमें कुल 797 आवेदन लिए गए। जिसमें से 242 आवेदन निष्पादित किए गए। शिविर में मंईयां सम्मान योजना के लिए सबसे अधिक 265 आवेदन जमा हुए। जबकि अबुआ आवास के लिए 163 आवेदन जमा हुए। इसके साथ ही जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, वृद्धा पेंशन विधवा पेंशन आदि के लिए भी आवेदन जमा लिए गए। इस दौरान दो लोगों की गोदभराई भी किया गया। प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी देवेंद्र कुमार, अजीत ति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.