बिजनौर, दिसम्बर 12 -- उपकृषि निदेशक डॉ. घनश्याम वर्मा द्वारा विकास खंड अफजलगढ़ की ग्राम पंचायत हरेवली में किसान पाठशाला में प्रतिभाग किया गया। शुक्रवार को किसान पाठशाला के प्रथम दिवस में उपकृषि निदेशक डाक्टर घनश्याम वर्मा ने ग्रामीणों को रबी सीजन की मुख्य फसलें गेहूॅ, चना, मसूर एवं सरसों की उन्नतशील प्रजातियों के विषय में अवगत कराया गया। किसान भाइयों को अवगत कराया कि किसान भाई प्रत्येक फसल की बुआई समय से एवं लाईन (पंक्तिवार) में करे, जिससे फसल का उत्पादन कम से कम 20 से 25 प्रतिशत अधिक होगा तथा फसल में रोग लगने की भी सम्भावनाएं भी कम होगी। साथ ही किसान भाइयों को प्राकृतिक खेती के विषय में भी जानकारी देते हुए, बीजामृत, जीवामृत, घनजीवामृत, दसपर्णीअर्क, अग्नेयस्त्र, ब्रहमास्त्र, नीमास्त्र को किस प्रकार से तैयार किया जाना है तथा उनके प्रयोग के ...