पटना, जनवरी 30 -- रबी मौसम में खाद की कालाबाजारी पर 118 दुकानों के लाइसेंस रद्द किए गए हैं। अनियमितता पाए जाने पर जनवरी में ही 16 जिलों की 41 खाद दुकानों के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उर्वरकों की कालाबाजारी, जमाखोरी और अनियमित बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कृषि विभाग की ओर से सघन कार्रवाई की जा रही है। जनवरी के दौरान पटना, गया, जहानाबाद, अरवल, औरंगाबाद, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, समस्तीपुर, मुंगेर, शेखपुरा, बांका, सुपौल एवं अररिया के 41 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। कहा कि वर्तमान में राज्य के किसी भी जिले में उर्वरकों की कोई कमी नहीं है। 30 जनवरी तक राज्य में 1.71 लाख मीट्रिक टन यूरिया, 1.64 लाख मीट...