हजारीबाग, फरवरी 7 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि। प्रखंड सभागार भवन में प्रखंड स्तरीय एक दिवसीय रबी फसल विषय पर किसानों के बीच कार्यशाला का आयोजन किया । कार्यशाला का शुभारंभ प्रखंड प्रभारी आपूर्ति पदाधिकारी भास्कर राज,सहित अन्य किसानों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यशाला का विषय वस्तु केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा किसानों के लिए संचालित योजनाओं से अवगत कराना है। इस कार्यशाला में प्रखंड के कृषक मित्र एवं प्रगतिशील किसान उपस्थित होकर योजनाओं को बखूबी जानकारी लेते हैं। वही किसान क्रेडिट कार्ड योजना में रबी और खरीफ फसल के समय किसान क्रेडिट का ऋण निकासी एवं जमा करने पर ब्याज ना के बराबर लगती है। कार्यशाला में शमशेर आलम, गणेश साव, चुरामन गोप,मोहन साव, दिलेश्वर महतो, कमलनाथ महतो, मनोज कुमार महतो, कृष्ण देव प्रजापति, राजेंद्र महतो...