धनबाद, दिसम्बर 31 -- धनबाद, संवाददाता। रबी फसल की सिंचाई सहित उर्वरकों का छिड़काव जारी है। रबी की विभिन्न फसलों में होने वाले बदलाव को लेकर कृषि विभाग ने एडवाइजरी जारी की है, जिसमें गेहूं, राई, मक्का सहित सब्जियों की खेती को लेकर सलाह दी गई है। गेहूं की बुआई को लेकर विशेष सलाह दी गई है। वैज्ञानिकों का कहना है कि जिन किसानों ने अबतक गेहूं की बुआई नहीं की है, वे जल्द से जल्द बुआई कर लें। राई की फसल 20 से 25 दिनों की हो गई है, उसमें निकौनी और बछनी कर पौधे से पौधे की दूरी 12 से 15 सेंटीमीटर रखें। साथ ही मक्के की 50 से 55 दिनों की फसल में प्रति हेक्टेयर 50 किलो नाइट्रोजन का इस्तेमाल कर सकते हैं। किसान मिट्टी चढ़ाने का काम भी शुरू कर दें और फसलों की नियमित निगरानी करें। टमाटर में फल छेदक कीट का खतरा अधिक देखने को मिलता है, जिसकी रोकथाम के लिए क...