मुंगेर, दिसम्बर 18 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। जिले में इस बार किसानों को प्रकृति की मार झेलना पड़ रहा है। रबी फसलों की बात करें तो अब भी जिले के विभिन्न प्रखंडों में विभिन्न फसलों की बुवाई निर्धारित लक्ष्य से पीछे चल रही है। जिले के चिकदह सहित सैकड़ों हेक्टेयर में बाढ़ या फिर बारिश का पानी नहीं निकलने के कारण रबी फसल की बुवाई नहीं हो पायी है। कई क्षेत्रों में तो अब रबी फसल की बुवाई संभव भी नहीं दिख रही है। कृषि विभाग की ओर से किसानों को अनुदान पर बीज भी उपलब्ध कराया गया, लेकिन जिन क्षेत्रों में अब तक खेतों में पानी जमा है, वहां बुवाई नहीं हो पाया है। -- जिले के विभिन्न प्रखंडों में रबी फसलों को लक्ष्य व आच्छादन: जिले में गेहूं फसल 35022 हेक्टेयर में बोने का लक्ष्य है। लेकिन लेकिन एक महीना से अधिक समय बीत जाने के बाद भी 23744.62 हेक्टेयर में य...