पलामू, नवम्बर 6 -- मेदिनीनगर। पलामू जिला कृषि विभाग की ओर से जिला मुख्यालय मेदिनीनगर के चियांकी स्थित क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र मे शुक्रवार को रबी फसल कर्मशाला का आयोजन किया गया है। कर्मशाला का आयोजन सुबह 11 बजे से किया जाएगा जिसमें पलामू जिले के विभिन्न प्रखंडो के किसान भाग लेंगे। किसानों को विभाग के अधिकारी और क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र और कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक रबी फसल की बेहतर उत्पादन करने के लिए किसानों को तकनीकी सुझाव भी देंगे। कार्यशाला की जानकारी जिला कृषि पदाधिकारी दीपक कुमार ने दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...