पटना, जनवरी 16 -- रबी मौसम 2025-26 के लिए फसल सहायता योजना के तहत आवेदन शुरू है। किसान गेहूं, मकई, ईख, बैंगन, टमाटर के लिए 28 फरवरी, प्याज, चना, मसूर के लिए 15 फरवरी, अरहर, मिर्च, गोभी के लिए 31 मार्च, आलू, राई-सरसों के लिए 31 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं। सहकारिता मंत्री प्रमोद कुमार ने अपील की है कि पात्र किसान समय सीमा के भीतर आवेदन कर योजना का लाभ अवश्य उठाएं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। आवेदन के समय किसानों को बोई गई फसल की जियो-टैग्ड फोटो अपलोड करना अनिवार्य होगा। पंचायत स्तर पर सत्यापन के उपरांत पात्र किसानों को सहायता राशि प्रदान की जाएगी। 20 फीसदी क्षति होने पर किसानों को 7500 रुपये प्रति हेक्टेयर और अधिक क्षति होने पर 10 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर की सहायता दी जाएगी। किसानों को अधिकतम दो हेक्टेयर तक की मदद की जाएगी। रैयत एव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.