गाज़ियाबाद, दिसम्बर 27 -- गाजियाबाद। जिले में किसान अब रबी फसल के लिए 31 दिसंबर तक बीमा का पंजीकरण करा सकते हैं। जिला कृषि अधिकारी अनुज कुमार ने बताया कि योजना के तहत किसान कम प्रीमियम देकर अपनी फसल का बीमा करा सकते हैं। अधिकारी ने बताया कि जिले में रबी फसल के लिए गेहूं , लाही एवं सरसों को अधिसूचित किया गया है। जिसके लिए गेहूं की फसल के लिए 1338 रुपये प्रति हेक्टेयर प्रीमियम वहीं लाही एवं सरसों के लिए 1039.50 रुपये प्रति हेक्टेयर प्रीमियम है। आवेदन करने के लिए किसान पास आधार कार्ड , बैंक खाते की पासबुक, फसल बुवाई का घोषणा पत्र का होना आवश्यक है। इस बीमा का लाभ किसानों को फसल में होने वाले नुकसान के दौरान दिया जाता है। फसल की असफल वृद्धि, फसल को प्राकृतिक आपदाओं से नुकसान होने पर इस बीमा का लाभ दिया जाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.