बेगुसराय, दिसम्बर 29 -- नावकोठी। पिछले एक सप्ताह से हो रही जोरों की ठंड के कारण आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। तापमान कम रहने के साथ साथ ठंडी हवा भी लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। यह ठंड रबी फसलों के लिए लाभकारी है। पहसारा के किसान यशवंत कुमार, शिवेश रंजन, घनश्याम कुमार ने बताया कि ठंड की आवश्यकता रबी फसलों के लिए है। खासकर क्षेत्र की मुख्य फसल गेहूं को ठंड की जरूरत है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...