बेगुसराय, दिसम्बर 1 -- नावकोठी,निज संवाददाता। प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में रबी किसान चौपाल की तिथि निर्धारित कर दी गयी है। यह जानकारी बीएओ रौशन कुमार ने दी। उन्होंने कहा कि प्रखंड की नौ पंचायतों में नौ दिसंबर से 15 दिसम्बर तक रबी किसान चौपाल आयोजित होगा। नौ दिसम्बर को समसा तथा विष्णुपुर पंचायत के पंचायत भवन में चौपाल आयोजित किया जाएगा। वहीं, हसनपुर बागर और रजाकपुर पंचायत में 11 दिसम्बर को चौपाल का आयोजन पंचायत भवन में किया जाएगा। 13 दिसम्बर को डफरपुर पंचायत भवन तथा नावकोठी के किसान भवन में चौपाल का आयोजन होगा। 14 दिसम्बर को पहसारा पश्चिम के दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति लि. पहसारा तथा पहसारा पूर्वी पंचायत के दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति लि. ररिऔना में किसानों का चौपाल होगा। 15 दिसम्बर को महेशवाड़ा पंचायत भवन में रबी किसान चौपाल का आयोजन होगा।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.