फतेहपुर, दिसम्बर 23 -- फतेहपुर। भारत के पांचवे भूतपूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती को किसान सम्मान दिवस के रुप में मनाया। प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों, एनजीओ ने स्टॉल लगाए। प्रगतिशील किसानों को डीएम ने सम्मानित करते हुए प्रदर्शनी का अवलोकन किया। किसानों को मोटा अनाज का उत्पादन बढ़ाने की ओर प्रेरित किया। हल्दी और रेशम उत्पादन वाले किसानों का उत्साहवर्धन किया। शहर के प्रेक्षागृह में गोष्ठी कार्यक्रम में पहुंचे डीएम रविन्द्र सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण किया। रबी फसल प्रतियोगिता में ऐरायां के बहादुरपुर की उर्मिला द्वारा प्रति हेक्टेयर 59 कुंतल गेंहू उत्पादन पर प्रथम पुरस्कार पाया। धाता खैरई के युवराज सिंह ने 58.50 कुंतल चना पर द्वितीय, अमौली के पहाड़पुर के रामकृष्ण 20 कुंतल, ऐरायां के विक्रमपुर धर्मेन्द्र सिंह...