नई दिल्ली, मई 20 -- बिहार के उप-मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता विजय कुमार सिन्हा ने कृषि विभाग के अफसरों से कहा है कि वो रबी फसों को बासंतीय फसल कहें और खरीफ फसलों को शारदीय फसल बताया करें। नीतीश कुमार की सरकार में कृषि मंत्रालय की बागडोर संभाल रहे विजय कुमार सिन्हा ने कृषि विभाग के अधिकारियों से कहा कि किसानों से हिन्दी के सरल शब्दों में बात करनी चाहिए, जिसे वो आसानी से समझ सकें। विजय सिन्हा ने मंगलवार को पटना में कृषि विभाग के खरीफ महाअभियान 2025 कार्यशाला और समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए यह सलाह अधिकारियों को दी है। डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने और जलवायु अनुकूल टिकाऊ खेती के लिए लगातार प्रयास कर रही है। जैविक खेती को काफी बढ़ावा दिया जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर सिन्हा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.