समस्तीपुर, दिसम्बर 1 -- शिवाजीनगर। शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत बंधार पंचायत के मनरेगा भवन में सोमवार को रबी कृषि जन कल्याण चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में किसान को रबी सीजन की खेती के लिये अद्यतन कृषि तकनीक, बीज वितरण, योजनाओं और वैज्ञानिक पद्धति की जानकारी दी गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता एटीएम मणिकांत चौधरी ने की संचालन अमरदीप शर्मा ने किया। चौपाल में बताया गया की रसायन का उपयोग कम करके जैविक एवं प्राकृतिक विधि से खेती करने से मिट्टी लंबे समय तक स्वस्थ रहता है। वैज्ञानिक पद्धति से खेती करने पर उत्पादन में कई गुना वृद्धि होती है। प्रखंड में उपलब्ध रबी बीजों गेहूं, मसूर, चना तथा अन्य दलहनी फसलों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। चौपाल में आत्मा के सहायक तकनीकी प्रबंधक अमरदीप शर्मा ने आत्मा द्वारा किसानों के लिए आयोजित किए जा रहे प्रशिक...