पलामू, नवम्बर 11 -- छतरपुर। प्रखंड कार्यालय के सभागार में प्रखंड स्तरीय रबी कर्मशाला का आयोजन किया गया। अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी आशीष कुमार साहू ने की। उन्होंने कहा कि किसानों को कृषि योजनाओं व फसल लगाने की तकनीक की जानकारी दी। प्रखंड कृषि पदाधिकारी संजीव कुमार और प्रखंड तकनीकी प्रबंधक संजय कुमार फसल लगाने की तकनीक के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उपप्रमुख संतोष कुमार यादव, पंचायत समिति सदस्य सुरेंद्र सिंह, जनसेवक सुनील कुमार, संतोष कुमार और किसान मित्र प्रगतिशील किसान आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...