बरेली, मार्च 15 -- शुक्रवार को रबड़ फैक्ट्री के मैदान में बने राधाकृष्ण मंदिर परिसर में रबड़ फैक्ट्री कर्मचारियों की बैठक की। श्रमिक नेता अशोक मिश्रा ने कहा रबड़ फैक्ट्री कर्मचारियों के वैधानिक भुगतानों से सम्बंधित दस्तावेज चार्टेड एकाउंटेंट द्वारा बनाए गए थे। जिनको 16 जनवरी 2023 को कंसीडर कर मिनिट्स फाइनल आफिसर लिकयूडेटर उच्य न्यालय मुम्बई ने 16 जनवरी 2023 को कंसीडर किये थे। उनके बेरीफिकेशन पुनः करने को नए आफिसर लिकयूडेटर कंचन ने नोटिस भेजा था। जिसकी जांच व बेरीफिकेशन हो गया।। जांच में साक्ष्यों को सही मानकर यूनियन को वापस कर दिए हैं। अब आफिसर लिकयूडेटर की टीम फाइनल रिपोर्ट उच्य न्यालय को सौंपेगी। 176 कर्मचारियों की आइडी उनके पास नहीं पहुंचे हैं। उनको जल्दी जमा कराने को नोटिस यूनियन को भेजेगा। बैठक में सतेन्द्र सिंह, हरीश रावत, शिव कान्त...