जहानाबाद, मार्च 16 -- किंजर, निज संवाददाता। इन दिनों टीनएजर युवकों द्वारा काफी तेज रफ्तार में बाइक चलाते देखा जा रहा है। उन युवकों की तेज रफ्तार से आसपास के लोगों के होश उड़ जाते हैं। ऐसे ही युवकों का जब नियंत्रण गड़बड़ाता है तो भीषण दुर्घटनाएं भी हो जाती है। इन दुर्घटनाओ में तेज रफ्तार वाले घायल होते ही है। कभी-कभी सड़क के किनारे से चलने वाले किसी भद्र लोगों को भी अपना शिकार बना लेते हैं। इन युवकों के कारनामों के कारण कई निर्दोष लोग भी अपने हाथ पैर के साथ-साथ अपनी जान भी गंवा बैठते हैं। वही कभी-कभी तेज रफ्तार बाइक चालक भी असमय भगवान के प्यारे हो जाते हैं। आवश्यकता है कि स्थानीय थाना पुलिस इन टीनएजर युवकों पर शिकंजा कसे जो तेज रफ्तार बाइक चलाते हैं। वैसे लोगों के खिलाफ अभियान चलाकर जुर्माना करना चाहिए ताकि इन युवकों को सबक सिखाया जा सके।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.