गया, मार्च 23 -- टनकुप्पा थाना क्षेत्र के खैरी गांव पास हाइवा ने एक ट्रैक्टर में टक्कर मार दिया। इस घटना में मालिक सह चालक थाना क्षेत्र के जरहरा गांव निवासी राजेश यादव बुरी तरह से घायल हो गया। ट्रैक्टर पलट जाने से उस पर लदा नया थ्रेसर भी क्षतिग्रस्त हो गया। घटना रविवार शाम पांच बजे की है। वहीं, दूसरी घटना बोधगया थाना क्षेत्र के लालसलाम गांव मुख्य सड़क के पास की है। गया स्टेशन से जा रही ऑटो को विपरित दिशा से तेज रफ्तार से आ रही बालू लदा हाइवा ने टक्कर मार दिया। टनकुप्पा प्रखंड अंतर्गत मियाबिगहा गांव निवासी फैजान अंसारी व सदाम अंसारी दोनो भाई पिता अंजीम अंसारी घायल हो गये। ऑटो चालक भी बुरी तरह से घायल हो गया। पीड़ित फैजान अंसारी ने बताया कि दोनों भाई ट्रेन से उतरकर रिजर्व ऑटो से अपने घर मियांबिगहा जा रहे थे। बीच रास्ते बोधगया थाना क्षेत्र क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.