बिहारशरीफ, जनवरी 10 -- रफ्तार का कहर: ड्यूटी पर जा रहीं एएनएम रश्मि को डंफर ने रौंदा, पटना रेफर फोटो : एएनएम रश्मि : जख्मी एएनएम रश्मि कुमारी। हरनौत, निज संवाददाता। पटना-बख्तियारपुर फोरलेन पर सालिमपुर थाना क्षेत्र के तेलमर मोड़ के पास शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। तेलमर उप स्वास्थ्य केंद्र में तैनात 35 वर्षीया एएनएम रश्मि कुमारी ड्यूटी के लिए जा रही थीं। वाहन पकड़ने के लिए वे सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान अनियंत्रित डंफर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला काफी दूर फेंका गयीं। इसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गयीं। स्थानीय लोगों और स्वास्थ्य कर्मियों की मदद से उन्हें तुरंत इलाज के लिए वहीं से पटना भेजा गया। वहां उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। घायल महिला की पहचान पटना के कंकड़बाग निवासी रश्मि कुमारी के रूप में हुई है। पति...