औरंगाबाद, जनवरी 16 -- रफीगंज पुलिस ने मई गुमटी के पास एक बाइक पर लदे 81 लीटर महुआ शराब के साथ कारोबारी इंद्रजीत कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया और बाइक जब्त कर ली। प्रशिक्षु डीएसपी एवं थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि रात्रि गश्ती के दौरान एसआई कुशो कुमार और उनका दल सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे और शराब सहित आरोपी को पकड़ा। पूछताछ में आरोपी की पहचान कासमा थाना क्षेत्र के खैरा मनोरथ निवासी राजकुमार दास के 16 वर्षीय पुत्र इंद्रजीत कुमार के रूप में हुई। इस मामले में भागे आरोपियों समेत जप्त बाइक के स्वामी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...