औरंगाबाद, जनवरी 4 -- रफीगंज शहर के राजा बगीचा स्थित एक निजी भवन में वीर लोरिक जयंती के आयोजन की तैयारी को लेकर बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता डॉ तुलसी यादव ने की जबकि संचालन समाजसेवी लड्डू खान और सिद्धि यादव ने किया। बैठक में जानकारी दी गई कि वीर लोरिक जयंती 1 मार्च को शहर के आरबीआर खेल मैदान में मनाई जाएगी, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री ददन पहलवान शामिल होंगे। आयोजन को सफल बनाने के लिए व्यापक जनसंपर्क और आमंत्रण अभियान चलाने पर सहमति बनी। बैठक में पूर्व सरपंच प्रतिनिधि पुण्य देव यादव, राजेश कुमार, राजेंद्र यादव, श्यामसुंदर प्रसाद सिंह, कौशल कुमार यादव, पूर्व पैक्स अध्यक्ष सत्येंद्र यादव, वीरेंद्र यादव, अनिल कुमार यादव, शीतल यादव, प्रेमचंद यादव, लाल धारी चौधरी, बृजेश यादव, मो. कलामुद्दीन, शंभू कुमार, अजीत कुमार,...