औरंगाबाद, फरवरी 2 -- रफीगंज के लोहार गली देवी स्थान परिसर स्थित नवनिर्मित देवी मंदिर में देवी प्राण प्रतिष्ठा के साथ पंचदिवसीय श्रीशतचण्डी महायज्ञ का आयोजन किया गया है, जिसकी तैयारियां जोरों पर हैं। आयोजकों के अनुसार यज्ञाचार्य पं. परमेश्वर शुक्ल तथा उपाचार्य पं. राकेश उपाध्याय की देखरेख में यज्ञ संपन्न कराया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत 4 फरवरी को जलयात्रा, 5 फरवरी को वेदियों का पूजन, 6 फरवरी को मंडप पूजन, 7 फरवरी को नगर भ्रमण और 8 फरवरी को मां भगवती की प्राण प्रतिष्ठा एवं हवन किया जाएगा। प्रतिदिन झांसी की कथावाचिका उषा रामायणी का प्रवचन और भंडारे का आयोजन होगा। वाराणसी के कलाकारों द्वारा भव्य यज्ञ मंडप का निर्माण किया गया है। मंदिर से महाराजगंज, स्टेशन और मुख्य बाजार तक सजावट, माइक और लाइट की व्यवस्था की गई है। बढ़ती भीड़ की संभावना को द...