औरंगाबाद, मार्च 8 -- रफीगंज में छात्र रजत का प्रखंड स्तरीय संवाद कार्यक्रम शुक्रवार को प्रखंड अध्यक्ष सोनू कुमार के नेतृत्व में हुआ। संचालन संतोष यादव ने किया। राजद प्रदेश महासचिव कौलेश्वर यादव, जिलाध्यक्ष अमरेन्द्र कुशवाहा, पूर्व जिप अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ संजय यादव, जिप सदस्य शंकर यादवेन्दु, छात्र जिलाध्यक्ष चंदन कुमार आदि कार्यक्रम में शामिल हुए। वक्ताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के 17 महीने की उपलब्धियों पर चर्चा की। संगठन का विस्तार व मजबूती, तेजस्वी को सरकार में लाने आदि मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। जिप सदस्य ने बताया कि उनकी सरकार बनी तो माई-बहिन मान योजना के तहत महिलाओं को 2500 रूपया प्रतिमाह, हर परिवार को 200 यूनिट मुफ्त बिजली, वृद्धा पेंशन और दिव्यांग सहायता राशि को 400 से बढ़ाकर 1500 रुपया प्रतिमाह किया जाएगा। इस मौके प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.