औरंगाबाद, दिसम्बर 2 -- अवैध क्लीनिक के संचालन की रोकथाम को लेकर रफीगंज पुलिस प्रशासन के द्वारा डीएम श्रीकांत शास्त्री एवं सिविल सर्जन के निर्देश पर मंगलवार को दर्जनों निजी क्लीनिक पर छापामारी की गई। औरंगाबाद सिविल सर्जन लालसा सिन्हा, रफीगंज के सीओ भारतेंदु सिंह, एसआई उमेश कुमार, डॉ संतोष कुमार, डॉ ए. के. केसरी सहित अन्य पुलिस अधिकारी शहर के बाबूगंज स्थित एक निजी क्लीनिक पर पहुंचे। यहां मरीज पाए जाने पर सिविल सर्जन एवं सीओ के द्वारा इसे सील कर दिया गया। क्लीनिक से संबंधित दस्तावेज मांगे गए। इसके बाद शहर के दर्जनों लैब, अल्ट्रासाउंड सेंटर, क्लीनिक सहित अन्य जगहों पर छापामारी की गई। ज्यादातर क्लीनिक खाली पाए गए। जहां भी क्लीनिक में कर्मी या डॉक्टर पाए गए, उनसे क्लीनिक से संबंधित दस्तावेज मांगे गए। सीओ भारतेंदु सिंह ने बताया कि कई क्लीनिक के ...