औरंगाबाद, जून 3 -- रफीगंज, संवाद सूत्र। रफीगंज प्रखंड के चंदौल गांव में आपसी विवाद के चलते दो पक्षों के बीच हुई मारपीट ने गंभीर रूप ले लिया। इस घटना में घायल जमुना पासवान की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना 29 मई की है जब आपसी विवाद के चलते गांव के दो पक्ष आमने-सामने आ गए। पहले पक्ष से कृष्णा पासवान और जमुना पासवान घायल हो गए। दोनों को रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने जमुना पासवान को प्राथमिक उपचार के बाद गया के मगध मेडिकल कॉलेज रेफर किया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। कृष्णा पासवान ने गांव के जयनंदन पासवान, अरविंद पासवान, अरुण पासवान, सोंपतिया देवी और किरण देवी पर मारपीट का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि 29 मई की रात वे घर के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.