चंदौली, फरवरी 9 -- शहाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड क्षेत्र के मुसाखाड़ गांव को ब्लाक मुख्यालय शहाबगंज से जोड़ने वाला रपटा बीते छह माह से क्षतिग्रस्त हालत में है। बांध से छोड़े गए पानी के तेज बहाव में रपटा क्षतिग्रस्त हो गया था। लेकिन इतने समय बीत जाने के बाद भी इसकी मरम्मत नहीं कराई गई। रपटा की बदहाल स्थिति से आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके पर प्रदर्शन कर संबंधित विभागों के खिलाफ नाराजगी जताई। ग्रामीण चन्दन सेठ, प्रमोद कुमार, पप्पू,फेरु,शतीष प्रशाद, कमलेश यादव,पांचू बनवासी का कहना है कि यह रपटा मुसाखाड़ समेत आसपास के कई गांवों के लोगों के लिए ब्लाक मुख्यालय तक पहुंचने का प्रमुख मार्ग है। रपटा क्षतिग्रस्त होने के बाद रास्ता पूरी तरह उबड़-खाबड़ हो गया है। छोटे वाहनों, दोपहिया और साइकिल से गुजरने वालों को हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती ...