नोएडा, अप्रैल 6 -- नोएडा। मेट्रो अस्पताल ने रविवार को रन फोर हेल्थ कार्यक्रम का आयोजन किया। स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए ढाई और पांच किलोमीटर का वॉकथॉन आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जुंबा नृत्य से हुई। इसके बाद डॉक्टरों सहित शहर के अन्य लोगों ने वॉकथॉन में भाग लिया। वॉकथॉन सेक्टर-12 स्थित मेट्रो हार्ट इंस्टीट्यूट से शुरू हुआ। बच्चे, महिला और वृद्ध भी इसमें शामिल हुए। मेट्रो अस्पताल समूह के चेयरमैन डॉ. पुरुषोत्तम लाल ने कहा कि मेट्रो रन फोर हेल्थ का उद्देश्य लोगों को नियमित व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. दिनेश समुझ ने लोगों को स्वस्थ रहने के टिप्स दिए। इस मौके पर डीसीपी रामबदन सिंह, एसीपी विवेक रंजन राय आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.