रांची, जनवरी 11 -- रांची। युगांतर भारती, नव चेतना ग्रामीण विकास संस्थान, नेचर फाउंडेशन, स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट और जल जागरुकता अभियान की ओर से 12 से 14 जनवरी तक स्वर्णरेखा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। युगांतर भारती के अध्यक्ष अंशुल शरण ने बताया कि विवेकानंद जयंती के अवसर पर 12 जनवरी को रन फॉर स्वर्णरेखा का आयोजन सुबह आठ बजे से किया जा रहा है। यह आयोजन चेक पोस्ट से नगड़ी तक होगा। शरण ने बताया कि 12 जनवरी को अपराह्न 2 बजे से नगड़ी में ही कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। कवियों में ओंकार कश्यप, चंदन प्रजापति, अंकिता सिन्हा, मेजर संजय, उत्तम लाइकर और उत्कर्ष उत्तम अपनी रचनाएं पढ़ेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...