दरभंगा, जनवरी 15 -- बिरौल, एक संवाददाता। स्वामी विवेकानंद जयंती सप्ताह के अवसर पर भाजयुमो दरभंगा पूर्वी जिला के तत्वावधान में बुधवार को खौरागाछी मैदान पर रन फ़ॉर स्वदेशी कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।इस दौरान कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति के नारों, अनुशासन और उत्साहपूर्ण वातावरण के बीच स्वदेशी अपनाने और राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल गौड़ाबौराम के विधायक सुजीत कुमार सिंह ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद केवल एक संत नहीं, बल्कि भारत के युवाओं के लिए दिशा और दृष्टि देने वाले महापुरुष थे। आज के समय में स्वदेशी अपनाना राष्ट्र निर्माण की सबसे सशक्त नींव है। जब युवा स्वदेशी को अपनाएंगे, तभी भारत आत्मनिर्भर और विश्वगुरु बनेगा।कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप म...