कोडरमा, जनवरी 24 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। जिला परिवहन पदाधिकारी से प्राप्त निर्देश के आलोक में सड़क सुरक्षा माह-2026 के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज रविवार की सुबह साढ़े सात बजे महाराणा प्रताप चौक से जेजे कॉलेज, झुमरीतिलैया तक रन फॉर रोड सेफ्टी (मैराथन दौड़) का आयोजन किया जाएगा। इस मैराथन का उद्देश्य आमजनों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करना है। इसके अलावा दोपहर 12:00 बजे बागीटाड़ स्टेडियम में जिला प्रशासन एवं मीडिया-11 के बीच एक मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन आपसी समन्वय एवं सौहार्द को मजबूत करने के साथ-साथ सड़क सुरक्षा संदेश को व्यापक स्तर पर प्रसारित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...