बुलंदशहर, नवम्बर 12 -- स्याना। लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुभारंभ कस्बा खानपुर स्थित एस.एल. इंटर कॉलेज से किया गया। दौड़ में भाजपा कार्यकर्ताओं, युवाओं और पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह दौड़ गांव बिगराऊ व चांदपुर चुंगी होते हुए नगर के बाबूजी कल्याण सिंह पार्क पर आकर संपन्न हुई। दौड़ के दौरान मार्ग में स्थानीय लोगों ने कार्यकर्ताओं पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान एक भारत, श्रेष्ठ भारत और देश की एकता, हमारी जिम्मेदारी जैसे नारों से वातावरण गुंजायमान रहा। भाजपा प्रदेश मंत्री बसंत त्यागी ने कहा कि सरदार पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने पाँच सौ से अधिक रिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.