रांची, नवम्बर 11 -- मुरहू, प्रतिनिधि। मुरहू में मंगलवार को झारखंड के स्वर्णिम 25 वर्ष के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर रन फॉर झारखंड का आयोजन धूमधाम से किया गया। प्रखंड मुख्यालय मुरहू से प्रारंभ होकर दौड़ बैंक मोड मुरहू तक पहुंची। अंचल अधिकारी शंकर कुमार विद्यार्थी, प्रमुख एलिस ओडेया, थाना प्रभारी नॉवल गॉडविन केरकेट्टा और मुखिया ज्योति ढोडराय की अगुवाई में रन का आयोजन किया गया। इस दौरान अपने संबोधन में सीओ शंकर कुमार विद्यार्थी ने कहा कि झारखंड अपने स्वर्णिम काल का रजत जयंती समारोह मना रहा है। हम सभी राज्य की उन्नति के लिए निरंतर रूप से कार्य करें। इसे लेकर आज का दिन संकल्प लेने का है। इस वीर भूमि के लिए कई संघर्ष किए गए उनको नमन करते हुए राज्य उन्नति के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ रहा है। इसके साथ ही हमारे पुरोधा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंत...