पाकुड़, नवम्बर 11 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। झारखंड स्थापना दिवस की 25 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आज "रन फॉर झारखंड" कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सिदो-कान्हू मुर्मू पार्क से हुई। उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया, परियोजना निदेशक आईटीडीए अरूण कुमार एक्का, अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन, अनुमंडल पदाधिकारी साइमन मरांडी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अजय सिंह बड़ाईक, जिला योजना पदाधिकारी त्रिभुवन कुमार सिंह एवं जिला क्रीड़ा पदाधिकारी राहुल कुमार ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएँ, शिक्षकगण, अधिकारी- कर्मचारी एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने "एकता, प्रगति और गर्व का झारखंड" के नारे के साथ दौड़ में हिस्सा लिया। दौड़ के समापन के बाद पुरुष एवं महिला व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.