लखनऊ, नवम्बर 27 -- माल, संवाददाता। विश्व हिंदू परिषद की युवा शाखा बजरंग दल की ओर से नबीपनाह प्रखंड में रन फॉर हेल्थ का आयोजन किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य नशा मुक्ति कार्यक्रम रहा। रन फॉर हेल्थ में कई प्रखंडों के युवाओं ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में 5100 रुपये का प्रथम पुरस्कार रवि पाल को, 4100 रुपए का दूसरा पुरस्कार पंकज यादव और 3100 रुपए का तीसरा पुरस्कार प्रदीप कुमार ने जीता। वहीं 10 अन्य प्रतिभागियों को 1100- 1100 रुपये का इनाम दिया गया। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने नशा मुक्ति का संकल्प लिया। वहीं नशा मुक्त विकसित भारत बनाने की प्रेरणा ली। इस अवसर पर प्रांत संगठन मंत्री विजय प्रताप, पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर, जिला सह मंत्री सुशील व विनोद, सरोज चौरसिया, राजा यादव, अंकित, देसराज, राजू ,अंशु, रोहित, अजय, बबलू विशाल, पप्प...