लखीमपुरखीरी, जनवरी 13 -- स्वामी विवेकानंद जयंती पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सीबीएसई में रन फॉर स्वदेशी का आयोजन किया गया। इसमें कुल 655 प्रतिभागियों ने भाग लिया। स्वदेशी व राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। प्रतियोगिता में प्रथम से छठे स्थान पर आने वाले विजेताओं को प्रधानाचार्य अरविंद सिंह चौहान ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। संचालन आचार्य मंजुल शुक्ला ने किया। विवेक तिवारी ने स्वामी विवेकानंद के जीवन व प्रेरणादायी विचारों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को राष्ट्रसेवा, आत्मविश्वास एवं चरित्र निर्माण का संदेश दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.