मैनपुरी, अगस्त 11 -- थ्री अप एनसीसी बटालियन मैनपुरी के कमान अधिकारी कर्नल नीरज सिंह के निर्देशन में सोमवार को दो किमी रन तिरंगा का आयोजन किया गया। रन तिरंगा में एनसीसी कैडेट्स ने दौड़ लगाई। इस दौरान कैडेट्स को स्वतंत्रता में योगदान देने वाले क्रांतिकारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। सोमवार को थ्री अप एनसीसी बटालियन मैनपुरी द्वारा दो किमी रन तिरंगा चित्रगुप्त महाविद्यालय से नगला जुला बंबा तक निकाली गई। रन तिरंगा में नगर के क्रिश्चियन इंटर कॉलेज के 45 कैडेट्स के साथ ही विभिन्न विद्यालयों के 174 कैडेट्स ने प्रतिभाग किया। कैडेट्स के हाथों में तिरंगा और जुबां पर भारत माता की जय के जयकारे थे। यात्रा के दौरान मैनपुरी-करहल मार्ग पर ट्रैफिक रोक दिया गया था। सूबेदार मेजर दरिया सिंह ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान तहत विभिन्न कार्यक्रमों ...