रांची, दिसम्बर 10 -- रनिया, प्रतिनिधि। रनिया प्रखंड में लंबे समय से बंद पड़े अल्ट्रासाउंड सेवा को चालू कराने की मांग को लेकर बुधवार को स्थानीय महिलाओं का एक दल भाजपा रनिया मंडल अध्यक्ष सीताराम नाग के नेतृत्व में सिविल सर्जन डॉ नागेश्वर मांझी से मिला। महिलाओं ने हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि रनिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में उपलब्ध अल्ट्रासाउंड मशीन तत्काल चालू की जाए। उन्होंने बताया कि सुदूर क्षेत्र होने के कारण गर्भवती महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ती है। सक्षम परिवार तो 60-70 किलोमीटर दूर जाकर जांच करा लेते हैं, लेकिन गरीब परिवारों की महिलाएं जांच से वंचित रह जाती हैं, जिससे गर्भवती माताओं और शिशुओं के स्वास्थ्य पर गंभीर जोखिम उत्पन्न होता है। सप्ताह में एक दिन एक्स-रे होने से होती है परेशानी: सिविल सर्जन ड...