रांची, फरवरी 18 -- रनिया, प्रतिनिधि। रनिया प्रखंड के बेलसियांगढ़ आम बगीचा में 20 फरवरी को सर्व सनातन समाज की ओर से एक दिवसीय विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन को लेकर क्षेत्र में व्यापक तैयारियां की जा रही हैं और आयोजक समिति कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटी हुई है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विश्व हिन्दू परिषद के केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे उपस्थित रहेंगे। उनके साथ झारखंड प्रदेश के प्रांत प्रचारक गोपाल जी एवं प्रांत मंत्री मिथेश्वर मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारी भी सम्मेलन में भाग लेंगे। आयोजन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। बुधवार को सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए विहिप जिला अध्यक्ष बिनोद जायसवाल, गुड्डू मिश्रा, चितरंजन जी एवं एमपी सिंह सहित अन्य पदाधिकारी रनिया पहुंचे। इस दौरान ...