रांची, मई 6 -- रनिया, प्रतिनिधि। रनिया थाना क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन हाथियों के झुंड द्वारा गांवों में घुसकर घरों, फसलों और अनाज को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। इसी सिलसिले में मंगलवार की देर रात करीब डेढ़ बजे एक विशालकाय जंगली हाथी मनाहतु गांव में घुस आया और घुरन महतो के घर को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। घटना के वक्त घुरन महतो और उनकी पत्नी पुष्पा देवी गहरी नींद में सो रहे थे। घर ध्वस्त होने से दोनों मलवे में दब गए। इधर, अचानक घर गिरने की आवाज सुनकर गांव के लोग जागे और हाथी को भगाने की कोशिश की। ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए हाथी को गांव से बाहर खदेड़ा और मलबे में दबे घायल दंपति को बाहर निकाला। इस हादसे में घुरन महतो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जबकि उनकी पत्नी को आंशिक चोटें आई हैं। घुरन महतो को इलाज के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.