रांची, मार्च 4 -- रनिया, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के उसराम बेलटोली में 70 वर्षीय वृद्ध रंथू सिंह की पत्थर से कूचकर हत्या कर दी गई। घटना सोमवार की रात लगभग सात बजे की है। मृतक की पत्नी पार्वतीन देवी ने बताया कि सोमवार की रात गांव के बिरसा प्रधान जो पिछले एक वर्ष से रनिया के हरासुकू में किराये के मकान में रह रहा था, उनके पति को शराब पीने के बहाने घर से बुलाकर ले गया। उस समय पार्वतीन देवी अपने बच्चों के साथ खाना बना रही थीं। जब रंथू सिंह देर रात तक घर नहीं लौटा तो परिवार के लोग सो गए। अगले दिन सुबह घर से 500 मीटर दूर उसका शव मिला। पार्वतीन देवी ने बताया कि रंथू सिंह खेतीबारी के साथ ओझा-गुणी का भी काम करते थे। बिरसा प्रधान के साथ पहले भी इसी बात को लेकर विवाद हुआ था, परंतु बाद में समझौता हो गया था। हत्या के बाद से आरोपी बिरसा प्रधान फरार है। म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.