रांची, दिसम्बर 4 -- रनिया, प्रतिनिधि। रनिया थाना क्षेत्र के डोयंगेर सरना टोली में गुरुवार की सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां 16 वर्षीय युवती अलबिना कंडुलना ने पेड़ पर गमछे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतका की पहचान गांव निवासी जोहन कंडुलना की बेटी अलबिना कंडुलना के रूप में हुई है, जो रनिया के तोकेन उच्च विद्यालय में 10वीं कक्षा की छात्रा थी। शाम को घर से निकली, रातभर नहीं लौटी: परिजनों के अनुसार अलबिना बुधवार की रात खाना खाने के बाद रोज की तरह मोबाइल लेकर घर से बाहर नेटवर्क एरिया में कॉल करने गई थी। गांव में नेटवर्क की समस्या के कारण वह प्रतिदिन कुछ दूरी पर जाकर फोन पर बात करती थी और वापस लौट आती थी। इसी कारण देर तक घर न लौटने पर भी परिजनों ने शुरुआत में इसे सामान्य माना। लेकिन काफी देर हो...