रांची, दिसम्बर 24 -- रनिया, प्रतिनिधि। रनिया थाना क्षेत्र के सोदे गांव स्थित रोमजोल डोंगाघाट के पास मंगलवार की शाम एक युवक का सड़ा-गला शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर रनिया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। बुधवार को मृतक की पहचान वीबीएल मड़की (20 वर्ष), पिता उम्बलेन मड़की, गांव रोमजोल, थाना बानो, जिला सिमडेगा के रूप में की गई। जानकारी के अनुसार वीबीएल मड़की कुछ दिन पूर्व काम की तलाश में कर्नाटक गया हुआ था। क्रिसमस का त्योहार मनाने के लिए वह 16 दिसंबर को अपने घर लौट रहा था। इसी क्रम में वह रनिया थाना क्षेत्र के सोदे साप्ताहिक हाट में रुका, जहां उसकी मुलाकात परिजनों से हुई। बाजार में मिलने के बाद उसने शाम तक अपने घर रोमजोल पहुंचने की बात कहकर परिजनों को घर भेज दिया। बताया गया कि सोदे और रोमजोल गा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.