रांची, दिसम्बर 25 -- रनिया, प्रतिनिधि। रनिया मंडल में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर प्रखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्र खटखुरा गंझु टोली में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर मिठाई वितरण कर उन्हें याद किया और उनके योगदान को नमन किया। कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री निखिल कांडुलना, पूर्व मंडल अध्यक्ष सीताराम नाग, प्रखंड उपाध्यक्ष डोमन सिंह, प्रखंड भाजपा मंत्री कृष्ण चंद्र सिंह, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता रामकिशोर सिंह, पंचायत अध्यक्ष लाजवंत सिंह, लंकेश्वर सिंह सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस अवसर पर वक्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी के राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान, उनकी दूरदर्शी सो...