रांची, फरवरी 24 -- रनिया, प्रतिनिधि। रनिया प्रखंड क्षेत्र स्थित श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर का वार्षिकोत्सव समारोह विश्व सनातन महासंघ के तत्वावधान में 27-28 फरवरी को आयोजित होगा। मंदिर समिति के अनुसार दो दिवसीय कार्यक्रम में यज्ञ-पूजा, 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन और भंडारे व महाप्रसाद वितरण किया जाएगा। साथ ही अयोध्या की तर्ज पर बनने वाले राम-सीता मंदिर के नवनिर्माण हेतु भूमि पूजन भी किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...