रांची, फरवरी 15 -- रनिया, प्रतिनिधि। रनिया थाना क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीण दहशत में जीने को मजबूर हैं। शनिवार की रात एक बार फिर हाथी ने गांव में घुसकर उत्पात मचाया और एक घर को क्षतिग्रस्त कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की रात लगभग साढ़े नौ बजे थाना क्षेत्र के डिगरी डाहुटोली गांव में एक विशालकाय जंगली हाथी अचानक पहुंच गया। हाथी के गांव में प्रवेश करते ही अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान हाथी ने बिरसा कोंनगाडी के घर को निशाना बनाया। गजराज ने मुख्य दरवाजे पर जोरदार लात मारकर उसे तोड़ दिया और घर के अंदर घुस गया। चावल का बोरा और घरेलू सामान किया नष्ट: हाथी ने घर के एक हिस्से को क्षतिग्रस्त कर दिया और अंदर रखा एक बोरा चावल सहित अन्य घरेलू सामान को नुकसान पहुंचाया। घटना के स...