रांची, जून 25 -- रनिया, प्रतिनिधि। रनिया प्रखंड के खटखुरा पंचायत सचिवालय में बुधवार को धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष योजना का शिविर लगाया गया। इस मौके पर सरकार द्वारा जनहित में चलाए जा रहे लाभकारी योजनाओं से संबंधित आधार कार्ड, जाति एवं आवासीय प्रमाण, आयुष्मान कार्ड, केसीसी लोन, पीएम किसान संम्मान, जनधन सहित अन्य योजनाओं से मिले लगभग 200 से अधिक आवेदनों का ऑन द स्पॉट समाधान गया। इसके बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत डांग ने बताया कि शेष आवेदनों को भी नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई के बाद शीघ्र ही निष्पादित करने का निर्देश दिया गया है। मौके पर पंचायत मुखिया मंजू सुरीन, प्रखंड एवं अंचल कर्मियों के साथ साथ काफी संख्या में ग्रामीण महिला पुरुष उपस्थिय थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.